बागेश्वर, दिसम्बर 9 -- राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता छह से आठ दिसंबर तक अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में हुई। इसमें जिले की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी ज्योति मेहता ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। ज्योति के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब दिल्ली में होने वाली नेशनल लेवल बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए भी हो गया है। वह उत्तराखंड की टीम से खेलेगी। इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला तथा कोच गर्वित लोहानी व अनिल तड़ागी ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.