फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शनिवार को डीएन पीजी कॉलेज फतेहगढ़ के वार्षिक खेलकूद उड़ान 2.0 के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जीत के लिए खिलाड़ी कोई भी मौका छोड़ नहीं रहे थे। छात्रा वर्ग में अंशिका भदौरिया व छात्र वर्ग में प्रणव गुप्ता ने बाजी मारी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रामनरेश सिंह, क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. पंचम कुमार, प्रियांशु सिन्हा, रणवीर सिंह, शिवम अवस्थी, कुलदीपक यादव, विकास गौतम, श्रुति शरण व योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...