रुडकी, नवम्बर 12 -- मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार से तीन दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह और प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत कर आयोजन की शुरुआत की। प्रतियोगिताओं का संचालन खेल निरीक्षक जगत सिंह के नेतृत्व में किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विज्ञान विभाग की कर्णिका सैनी ने प्रथम स्थान, वाणिज्य विभाग की हिमांशी ने द्वितीय और कला विभाग की श्रुति ने तृतीय स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल में वाणिज्य विभाग की टीम विजेता रही, जिसमें आर्या सिंह, तन्वी, विमिका, खुशबू, रिया सैनी, विशाखा, तानिया और श्रेष्ठा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.