गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- - गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन ने शुरू की 11वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से विष्णु एन्क्लेव स्थित स्पर्टा बैडमिंटन अकादमी में सोमवार को 11वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत की गई। चैंपियनशिप के पहले दिन अंडर-9 आयुवर्ग के मुकाबले खेले गए। बालिका सिंगल वर्ग में कृषा वर्मा पहले, कियारा सिघंल दूसरे और दृष्टी तीसरे स्थान पर रहीं। मिश्रित डबल वर्ग में कियान सिंघल और कियारा सिंघल पहले, विहान चौधरी और कृषा वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। बालिका डबल वर्ग में कृष्णा वर्मा और अनन्या विजेता रहे। बालक डबल वर्ग में रणविजय और कार्तिक पहले, शौर्य सिंह और आरूष सिंह दूसरे, विहान चौधरी और रेयांश तीसरे स्थान पर रहीं। चैंपियनशिप का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल ने किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.