अल्मोड़ा, फरवरी 15 -- स्व सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट की टी शर्ट को डीएम अंशुल सिंह ने लॉन्च किया गया है। हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम में 17 से 19 फरवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में अंडर 8, 9, 10 और 11 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। शुभारंभ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत करेंगे। यहां संघ के सचिव बीएस मनकोटी, कोच डीके सेन, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, आयोजक गोकुल मेहता, नंदन रावत, वीरेंद्र कुमार सिंह, सौरभ रावत, पंकज कांडपाल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...