बागपत, जनवरी 22 -- बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। अतिथियों ने बालिकाओं के उत्साह वर्धन किया। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि बालिकाओं के जूनियर वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल मैच में ब्लू हाउस की लिपिका ने येलो हाउस की कनिका को 21-12 व 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे फाइनल मैच में यैलो हाउस की अग्रिमा ने रेड हाउस की मधिहा को 21-14 व 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद खेले गए फाइनल मैच में ब्लू हाउस की लिपिका ने येलो हाउस की अग्रिमा को 21-19, 16- 21 व 28-26 से हराकर प्रतियोगिता का फाइनल जीता। बालिकाओं के सीनियर वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मैच में ब्लू हाउस की मनीषा ने ग्रीन हाउस की मोली को 21-13 व 21-15 स...