पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- बीसलपुर। डॉयट बीसलपुर में बेसिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की जनपदस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कई इवेंट्स में शिक्षकों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास और प्राचार्य दरवेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पहले दिन सभी टीम प्रतियोगिताएं कराई गई। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में बिलसंडा की टीम विजेता और बरखेड़ा की टीम उप विजेता रही। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में बिलसंडा विजेता और महिला वर्ग में बिलसंडा विजेता रही। कबड्डी महिला वर्ग में बीसलपुर की टीम विजेता रही। टेबल टेनिस युगल पुरुष वर्ग में बरखेड़ा और महिला वर्ग में ललौरीखेड़ा की टीम विजेता रही। बास्केटबाल में पुरुष वर्ग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.