रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। बिरसा नगर हटिया स्टेशन रोड स्थित आश्री इनडोर बैडमिंटन एकेडमी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। विभिन्न आयु वर्ग के 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 22 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे। 11 प्रतिभागियों ने खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्राइज मनी देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ियों में अनन्या सिंह, श्रद्धा सिन्हा, मानस रंजन, बिहान किस्कू, परनीत रंजन सिन्हा, प्राची कुमारी सिंह, प्रियसी महतो, आदित्य राज सिंह, कुलदीप मुर्मू सहित अन्य शामिल रहे। एकेडमी के निदेशक अभिषेक केरकेट्टा, सिद्धार्थ केरकेट्टा, सुषमा केरकेट्टा, मंजुल केरकेट्टा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...