गाज़ियाबाद, नवम्बर 12 -- गाजियाबाद। नोएडा में आयोजित इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी विद्यार्थियों ने समर्पण, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प के बल पर शानदार खेल भावना का परिचय दिया और दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के 20 से अधिक विद्यालयों के 80 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बालिका वर्ग में अमायरा त्यागी, सवरिन कौर एवं मायरा अग्रवाल ने जीत हासिल की। जबकि बालक वर्ग में अद्विक सिरोही, अन्हदमीत एवं समग्र विजय सिंह का खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रीति वासन तथा कोच अभिषेक तोमर ने विजेताओं को नन्हे चैंपियंस के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.