गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- गाजियाबाद, संवाददाता। सुशीला बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे 26वें चौधरी छबीलदास बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को सभी वर्गों के निर्णायक मुकाबले खेले गए। जिसमें अंडर-17 वर्ग में भावना और अंडर-19 में चंचल विजेता बनी। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अनुपम भारद्वाज ने बताया कि दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में कई लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। शुक्रवार को अंडर-17 समेत अन्य वर्ग के एकल और डबल के फाइनल मैच खेले गए। अंडर-17 के फाइनल में भावना यादव और मेजबान कॉलेज की छात्रा मुस्कान के बीच कांटे का मैच खेला गया, जिसमें भावना ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।अंडर-19 में एकल वर्ग में चंचल ने तनु कश्यप को मात देकर जीत हासिल की। अंडर-19 के डबल में तनु और चंचल की जोड़ी ने बाजी मारी। वही, इसके अलावा शिक्षिका वर्ग में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.