बांदा, जनवरी 3 -- बांदा, संवाददाता। जनपद व आसपास क्षेत्रों के बैडमिंटन खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित हुई। ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में हार्पर क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। श्रेया, रेयांश, मो. जुनैद के विजेता बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया। बीते दिनों तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। लगभग दो सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में श्रेया, अंडर-11बालक वर्ग में रेयांश त्रिपाठी, युगल में मो.जुनैद, रेयांश की जोड़ी ने ट्राफी पर कब्जा किया। श्रेया ने प्रतिद्वंदी वसुंधरा को, रेयांश ने करणवीर को हराया। बालिका युगल अंडर-15 वर्ग में चित्रकूट की वसुंधरा और अंचल की जोड़ी ने बांदा की श्रेया व तान्या को फाइनल मुकाबले में पराजित किया। बालिका अंडर-11 वर्ग में चित्रकूट की ऋतंभरा, अदिति ने बांदा की...