भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के अंतर्गत भागलपुर में बैडमिंटन (बालक एवं बालिका) और तीरंदाजी (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन 4 मई से 15 मई तक सैंडिस कंपाउंड में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के साथ-साथ भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन, राष्ट्रीय खेल संघ, भारतीय खेल प्राधिकरण तथा खेल मंत्रालय के अधिकारी भागलपुर आएंगे। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा, भागलपुर के लिए यह गौरवमयी अवसर होगा। डीएम ने बैठक में निर्देश दिया कि इस अवसर पर भागलपुर शहर एवं आयोजन स्थल की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराई जाएगी। ताकि ऐसा प्रतीत हो कि भागलपुर अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है। भागलपुर नगर निगम को यह ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.