मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एलएस कॉलेज क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में हर्षित कुमार सिंह ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने स्वेताभ वत्स को पराजित किया। महिला एकल वर्ग में मिदहत रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभाली कुमारी उपविजेता रहीं। निर्णायक समरेश कुमार एवं मुस्कान साहनी थे। मौके पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राय, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश अनुपम एवं क्रीड़ा निदेशक महेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। डॉ. अनुपम ने बताया कि शुक्रवार से महिला एवं पुरुष कैरम प्रतियोगिता भी शुरू हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...