मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास को लेकर शुक्रवार को बैठक स्थगित होने से नाराज पंसस ने प्रखंड मुख्यालय पर हंगामा किया। पंसस गरीबनाथ तिवारी, विजय राय, अनिल राम, अर्जुन गुप्ता, दीपनंदन राय, गुड्डू सिंह, दुखेरन सहनी आदि ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैठक स्थगित कर दी गई है। पंसस ने बताया कि बीडीओ डॉ. भृगुनाथ सिंह ने गुरुवार को बैठक स्थगित करने का पत्र जारी कर दिया है। हंगामा को देखते हुए थानेदार सुभाष मुखिया के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। बताया जाता है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विपक्षी पंसस सदस्य बहस व वोटिंग के लिए प्रखंड सभागार पहुंचे। पूर्व प्रमुख कंचनमाला ने बीडीओ से फोन पर बात की। इसके बाद बैठक स्थगित होने की जानकारी मिली। कंचनमाला ने कहा कि ...