हमीरपुर, दिसम्बर 30 -- कुरारा, संवाददाता। विकास खंड परिसर स्थिति ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने की। बैठक में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। नलकूप और सप्लाई विभाग के अधिकारियों के गायब रहने पर ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी जाहिर की। एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल ने ग्राम विकास विभाग द्वारा शौचालय के संबंध में जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने वृक्ष रोपण और नर्सरी के संबंध में जानकारी दी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता दयानंद ने विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में एक मुश्त समाधान योजना में सरचार्ज में छूट होने की जानकारी दी। मनकी कला प्रधान ने गांव में सार्वजनिक स्थान पर लगी हाई मास्ट लाइट का कनेक्शन किए जाने की शिकायत की। ...