हल्द्वानी, जून 11 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने बुधवार को नैनीताल क्लब में समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों को सुविधाएं, वेतन एवं सुरक्षा उपकरण समय से देने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर पुलिस, जल संस्थान, जल निगम, श्रम विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग के उपाध्यक्ष ने पालिका द्वारा 524 स्वच्छता कर्मचारियों के आवास खाली करने व किराया वसूलने के नोटिस जारी करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिना ठोस कारण के नोटिस जारी न किए जाएं। साथ ही बिना किसी नोटिस या स्पष्टीकरण के स्वच्छता कर्मचारियों को न हटाया जाए। कहा कि सरकार की जन उपयोगी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने समाज कल्याण, नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.