मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- सकरा। प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष साधुशरण कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने प्रखंड के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर वरीय अधिकारियों से पत्राचार करने के प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने पारित किया। प्रखंड प्रमुख मो. नूर आलम ने प्रखंड प्रशासन और बीस सूत्री कमेटी में समन्वय स्थापित कर विकास कार्य व जनहित के कार्य करने की अपील की। बैठक के बाद पूर्व बीस सूत्री सदस्य मो. सईद अख्तर उर्फ गुलाब को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सीडीपीओ एवं कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.