अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, रंजिनी शुक्ला के विश्राम कक्ष में जिला सूचना अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, पराविधिक स्वयं सेवक एवं एनजीओ के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 22 फरवरी को आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर पर चर्चा की गई। विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में महिला सशक्तिकरण, बीमा योजनायें, असंगठित श्रम विभाग व जल संरक्षण संबंधी योजनाओं के विषय में आमजनमानस को जानकारी देते हुए तथा उन्हें विधिक साक्षरता का भाग बनाते हुये उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.