सासाराम, मई 12 -- कोचस, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। जिसमें सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रभाकर का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रवीन्द्र पाठक व संचालन प्रदेश प्रतिनिधि अखिलेश त्रिपाठी ने किया। बैठक में पार्टी द्वारा आयोजित हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी। सांसद निधि से पूर्ण योजनाओं का चयन किया गया। कहा कि हर गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निदान करने का काम किया जाएगा। कहा कि पलायन और बेरोजगारी पर पार्टी का ध्यान है। कहा बिहार में अपराध कई गुणा बढ़ गई है। युवाओं के अंदर निराशा है। मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार दूबे, डॉ. विजय प्रकाश सिंह, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, ललन चौबे, रजनीकांत राम, राम आशीष राम, नथुनी राम, अशरफ राइन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.