प्रयागराज, जनवरी 1 -- झूंसी। नव वर्ष पर गुरुवार को त्रिवेणीपुरम में व्यापार मंडल की मासिक बैठक मुख्य संरक्षक निशिथ वर्मा की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष सूरज सोनकर के नेतृत्व में हुई। बैठक में मुख्य रूप से सुरक्षा, बिजली कटौती, साफ-सफाई और गृह व वाणिज्य कर की विसंगतियों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से माघ मेले से पूर्व अंदावा चौराहे पर रोडवेज बसों के कारण हो रही अराजकता और जाम का मुद्दा छाया रहा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई, जिस पर सभी ने सहयोग की सहमति जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...