महोबा, नवम्बर 29 -- महोबा, संवाददाता। पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में सूर्य महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महोत्सव में बुंदेली कलाकारों को भी हुनर दिखाने का मौका मिले। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में पर्यटन विकास की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि प्राचीन सूर्य मंदिर यहां की पहचान है। सूर्य महोत्सव आयोजित कराया जाएगा। वीर भूमि के सूर्य मंदिर को पर्यटन विकास के लिए तैयार किया जा रहा है। सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने कहा कि सरकार पर्यटन विकास को लेकर गंभीर है। सरकार के प्रयास से सूर्य मंदिर के कायाकल्प के काम हो रहे है। गोरखगिरि में भी पर्यटन विकास को लेकर काम युद्ध स्तर पर चल रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने कहा कि बुंदेली विधाओं के स...