संभल, जनवरी 26 -- जिला सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाहा माली सभा के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को शहजादी सराय स्थित पूर्व प्रधान तीर्थ सिंह सैनी के आवास पर रविवार को आयोजित की गई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा हसनपुर अमरोहा के अध्यक्ष पद चुनाव के दौरान हुई घटना पर रोष व्यक्त किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सभा के संरक्षक बीके सैनी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सीओ हसनपुर द्वारा चंद्रपाल सैनी के साथ किया गया दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से मांग की कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। बैठक में रामवीर सैनी एडवोकेट, राजेंद्र सैनी एडवोकेट, ईश्वर चंद्र सैनी, ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.