जमुई, अप्रैल 21 -- सोनो, निज संवाददाता संगठन विस्तार व वार्षिक कार्य योजना को लेकर समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल, दक्षिण बिहार के स्थानीय इकाई की बैठक रविवार को स्थानीय सक्षम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत संगठन के जिला सचिव अरुणेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया जिसमें संस्था के संगठन मंत्र, दृष्टिकोण, परिकल्पना पर परिचर्चा के साथ साथ व गीत को शामिल किया गया। मुख्य वक्ता प्रांत सचिव आशीष कुमार सिंह ने वार्षिक योजना की पूरी जानकारी दी। सूरदास जयंती 2 मई को मनाने पर चर्चा हुई। बताया गया कि संकलन निधि यानी समर्पण राशि 20 जून स्थापना दिवस तक एकत्र की जाएगी।सभी 10 प्रखंडों में संगठन विस्तार को लेकर संयोजक और सह संयोजक नियुक्त करने पर चर्चा हुई। जिला जमुई कला (खेल) प्रमुख के रूप में अखिलेश कुमार दुबे का चयन किया गया। बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.