संभल, फरवरी 5 -- समाजवादी पार्टी की बैठक गुरुवार को शहर के मोहल्ला कोट बाजार में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को मजबूती से रखें। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों के गठन, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आने वाले चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नईम अंसारी, अरमान, इरशाद, मुंशी वाहिद, नदीम, बिट्टू वारसी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.