संभल, फरवरी 26 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर भंडा में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भारत राष्ट्र सेवक संघ) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन युवा मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद एडवोकेट ललित कुमार गुर्जर ने किया। जबकि अध्यक्षता सरपाल सिंह ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए घोषणा की 9 मार्च 2025 को सुबह जिला अमरोहा, तहसील धनोरा के ग्राम देवपुरा स्थित अंबेडकर पार्क में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक भाकियू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत राष्ट्र सेवक संघ प्रोफेसर विनोद नागर जी सहित कई वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्राम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। बैठक के दौरान संगठन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.