महोबा, नवम्बर 22 -- महोबा, संवाददाता। बैठक में श्रमिकों को उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के हनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के जिला विस्तारक आशीष सिंह के नेतृत्व में टीकामऊ गांव में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मजदूर संघ के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने कहा कि मजदूर संघ के द्वारा श्रमिकों के हित के लिए उठाई गई मांगों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। चार श्रम कानून को सरकार ने हरी झंडी दी है। इन कानूनों से श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा होगी। इस मौके पर कपिल कश्यप ने कहा कि जिले भर में श्रम कानून का उल्लंघन किया रहा है । कबरई में पत्थर खदानों में श्रम नियमों का उल्लंघन हो रहा है नए कानूनों से श्रम नियमों का उल्लंघन करने वाले कानून के शिकंजे में आएंगे। इस...