गिरडीह, जनवरी 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाकपा माले की रामूशरण गांव में सोमवार को ब्रांच कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित को गयी। जिसमें 16 जनवरी को शहीद कॉ. महेंद्र सिंह शहादत दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने धान संग्रह अभियान चलाने पर जोर देते हुए इस साल देवरी से अधिक से अधिक संख्या में बगोदर पहुंचकर शहादत दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया। पार्टी के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान और मजदूर विरोधी काम कर रही है। मनरेगा को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से वंचित रखा जा रहा है। मौके पर रामा दास, गुड्डू रविदास, उर्मिला देवी, गिरिया देवी, दोरिक दास, सुरेश दास, मुन्नी देवी आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...