सासाराम, जनवरी 8 -- बिक्रमगंज, हिटी। नासरीगंज नगर पंचायत कार्यालय सभा भवन में डीएम के निर्देश पर फुटपाथ विक्रेता समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर ईओ विकास कुमार ने की। बैठक में वेंडिंग जोन के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसका जल्द क्रियान्वयन किया जाएगा। ईओ ने कहा कि नपं में अब इधर उधर फुटपाथी दुकान व ठेला पर सामग्री बेचने वाले दुकान नहीं लगेंगे। इसके लिए दो वेंडिंग जोन बनाये जाएंगे। इसके लिए स्थल चयन किया गया है। पहला महावीर स्थान तालाब के पास और दूसरा बड़ी बाजार इन्हीं दो स्थानों पर वेंडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। जहां छोटे-बड़े व फुटपाथी दुकान लगेंगे। नगर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। मौके पर नगर मिशन प्रबंधक सुनील कुमार राय, कनीय अभियंता राकेश कुमार, वीरेंद्र चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...