समस्तीपुर, जनवरी 30 -- ताजपुर, निसं। ताजपुर के महादलित शेड पर अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया ब्रजनंदन राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें ताजपुर प्रखंड के सभी पंचायत के रविदास टोला में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाने के निर्णय लिए गए। इसको लेकर तैयारी पर भी चर्चा की गई। बैठक में पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज राम, शिव कुमार राम, राम शोभित राम, रामसागर राम, सुरेश राम, रविन्द्र राम, राजू राम, गणेश राम आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...