सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- पुपरी। अनुमण्डल कार्यालय के प्रशासनिक कक्ष में इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी जिला उपशाखा की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ गौरव कुमार ने की। इसमें महा रक्तदान शिविर के सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों से रक्तदाताओं को सूचीबद्ध कर सहभागिता सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। एसडीएम श्री कुमार ने 1001 यूनिट से अधिक संख्या में रक्तवीरों की सहभागिता के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह महा रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 5 अप्रैल को पुपरी राजबाग खेल मैदान में होगा। रक्तदान मानव जीवन रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हुये इस अभियान में सामाजिक सरोकार के प्रति समर्पित भाव रखने वाले सभी स्वयं सेवी संस्थाओं, समाजसेवियों का विशेष सहयोग प्राप्त करते हुये इस अभियान को सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.