गोपालगंज, फरवरी 14 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख माला देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। बीडीसी परशुराम सिंह और जिला पंचायती राज पदाधिकारी के बीच योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। परशुराम सिंह ने आरोप लगाया कि कई योजनाओं की जानकारी मांगने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता। उन्होंने मनरेगा वित्तीय वर्ष 2024-25 में कथित तौर पर रिश्तेदारों के नाम पर राशि उठाने का मामला भी उठाया और इसकी जांच कराने की मांग की। मुखिया मुन्ना कुंवर ने महम्मदपुर चौक पर सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग रखते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों, खासकर महिलाओं को काफी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.