मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की बैठक में भाग लेने के लिए मेयर निर्मला साहू शुक्रवार को सूरत पहुंचीं। सूरत के मेयर दक्षेश मवानी के नेतृत्व में सूरत महानगरपालिका के समस्त कर्मचारी और अधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में बिहार समेत देश के 20 राज्यों के मेयर शामिल होंगे। मेयर ने कहा कि बैठक में कई केंद्रीय मंत्री के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व सांसदों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...