भभुआ, जनवरी 5 -- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अनुपस्थित शिक्षकों से किया जवाबतलब बच्चों की प्रविष्टि पोर्टल पर नहीं करनेवाले छह एचएम से शो कॉज (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बीआरसी सभागार भवन में बीईओ तेजस्विनी आनंद ने सोमवार को प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें अनुपस्थित 11 विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए बीईओ ने उनसे जवाबतलब किया है। जिन एचएम पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें क्षेत्र के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर, न्यू प्राथमिक विद्यालय नावाडीह, उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़कागांव, न्यू प्राथमिक विद्यालय हुड़राा कला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेन्दुआ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिछियां एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझियांव के प्रधानाध्यापक शामिल ह...