आगरा, जनवरी 8 -- ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक में भगवान परशुराम की जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाए जाने पर चर्चा हुई। साथ ही यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम कराने का भी निर्णय लिया गया। दोनों कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी गई। बैठक बुधवार को दोपहर एक बजे से संगठन के सचिव जयप्रकाश त्रिवेदी के प्रतिष्ठान स्थित कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पाण्डेय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यज्ञोपवीत संस्कार 19 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक होगा। इसमें जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बटुकों एवं समाजजनों की सहभागिता रहेगी। यज्ञोपवीत संस्कार के लिए चयन समिति का गठन किया गया, इसमें रामभजन तिवारी, शिव बेंदेल, सुरेन्द्र महेरे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.