गौरीगंज, जनवरी 4 -- अमेठी। रविवार को सिरमौर बुद्ध विहार सोइया गंगौली की मासिक बैठक हुई। जिसमें बुद्ध विहार के विकास के लिए आवश्यक कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में कमेटी के नवीनीकरण के मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटीज को सामूहिक पत्र भेजकर नवीनीकरण की कार्यवाही को रोकने का अनुरोध किया गया। साथ ही 18 जनवरी को सामान्य सभा की बैठक और एक दिवसीय बौद्ध सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। सिरमौर बुद्ध विहार के बैंक खाते के विषय में जानकारी के लिए डा. नन्हें लाल, अलगू राम, मोती लाल और किशुन पाल की चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में संजीव भारती, बेंचू, राम चन्द्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...