झांसी, जनवरी 9 -- शुक्रवार को बबीना कैंट मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य उद्देश्य एसआईआर बूथ चलो-मतदान अभियान को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा एवं आगे की रणनीति तय करना रहा। बतौर मुख्य अतिथि अमित साहू उपस्थित रहे। मंडल बबीना कैंट के प्रवासी पदाधिकारी सलिल तिवारी एवं अनिल पहलवान की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सादिक मंसूरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित वाल्मीकि, किसान मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र बगड़ी, अभय जैन, प्रदीप फौजी सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने बूथ चलोझ्रमतदान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। संचालन मनोज साहू न...