गोंडा, दिसम्बर 15 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के सिंचाई विभाग डाक बंगला पर सोमवार को जिले की यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने किया। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए फार्मासिस्टों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फार्मासिस्ट साथियों के साथ हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडल उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सैनी, उपाध्यक्ष अंशुमान मिश्रा, संजय अवस्थी, वैष्णो दत्त शुक्ला को बनाया गया है। साथ ही कोषाध्यक्ष सनत कुमार पांडे, संगठन मंत्री श्याम बरन, मंत्री अनुराग तिवारी, कार्यवाहक सचिव अंकित तिवारी, मीडिया प्रभारी शमशाद खान, तरबगंज तहसील अध्यक्ष गोपाल साहू, करनैलगंज तहसील अध्यक्...