रुद्रपुर, फरवरी 23 -- सितारगंज, संवाददाता। मंडी समिति सभागार में सोमवार को आयोजित किसानों की बैठक में आगामी गेहूं खरीद बहुद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से कराने की मांग उठाई गई। किसानों ने कच्चे आढ़तियों के माध्यम से धान खरीद की व्यवस्था समाप्त करने पर जोर दिया। बैठक में किसानों ने धान खरीद नीति पर रोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि कच्चे आढ़तियों के जरिए खरीद से किसानों का शोषण हुआ है। उन्होंने मांग की कि कच्ची आढ़त व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर प्रत्येक ग्राम सभा के अनुसार खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं और पारदर्शी तरीके से धान खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों ने गन्ना भुगतान शीघ्र कराने और भुगतान में देरी करने वाले बैंकों का अनुबंध समाप्त करने की भी मांग की। साथ ही गन्ने की खरीद समितियों के माध्यम से कराने की बात कही। जिन कि...