मऊ, जनवरी 16 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। प्रगतिशील भोजपुरी समाज की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को शिव मंदिर परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यसमिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राणा प्रताप सिंह को जिला सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा सोनू राजभर, रामवृक्ष, रामप्रकाश सिंह, विजय गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, रमेश यादव, कमलेश विश्वकर्मा, अंकित कुमार, संतोष सैनी, हरिश्चंद यादव, रामवृक्ष चौरसिया, योगेन्द्र त्रिपाठी, नन्हे कुमार एवं ओमप्रकाश वर्मा को पदाधिकारी के रूप में शपथ दिलाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण ओमप्रकाश देव ने किया। बैठक की अध्यक्षता रवीन्द्र यादव और संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.