गया, फरवरी 23 -- महाराणा विचार मंच की बैठक रविवार को कोशडिहरा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें मंच के प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। रविरंजन सिंह -अतरी एवं मोहड़ा, अरविन्द सिंह-वजीरगंज, मनोज सिंह -टनकुप्पा,वेदप्रकाश सिंह-मानपुर, रोविन सिंह-बोधगया,भोला सिंह-कोंच, पवन कुमार सिंह- टिकारी,मृत्युंजय कुमार सिंह-मोहनपुर, मनीष कुमार सिंह-चंदौती व रंजीत सिंह-परैया प्रखंड अध्यक्ष आदि को अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर मंच की ओर से सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने की। बैठक में मंच के सचिव गजेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभय सिंह सिरमौर, उपाध्यक्ष जीतू सिंह, राणा अजय कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, ब्रजभूषण सिंह चौहान, प्रवीण कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, महावीर सिंह व बांके सिंह आदि सदस्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.