रांची, जनवरी 8 -- रांची। प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति, रांची जिला की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के तत्वावधान में पारिवारिक वनभोज सह पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन रुक्का डैम के निकट किया जाएगा। इसमें रांची के विभिन्न क्षेत्रों के विश्वकर्मा समाज के लोग सपरिवार भाग लेंगे। मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता एवं स्वरुचि भोज होगा। बैठक में मुख्य सलाहकार अवधेश शर्मा, अध्यक्ष अरविंद शर्मा, महासचिव ननदेव शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष योगेश शर्मा व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.