देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। बैतालपुर विकास खंड के क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक सोमवार को विकासखंड सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व अन्य आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान नए वित्तीय वर्ष की कार्य योजना तैयार की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने मनरेगा राज्य वित्त, 15 वां वित्त, विभिन्न पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण पर विशेष चर्चा की। इसके साथ ही ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दीपक कुमार ने समस्त योजनाओं पर प्रकाश डालने के साथ ही सदस्यों द्वारा सुझाए गए बिंदुओं पर विचार का आश्वासन दिया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों का मानदेय खाते में शीघ्र भेजने को कहा। इस दौरान अजीत कुमार पांडे, राधेश्या...