मेरठ, नवम्बर 25 -- दौराला। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत दौराला में भूमि विकास बैंक चेयरमैन के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. मंजू शेट्टी, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संध्या त्यागी, दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, हरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भूमि विकास बैंक चेयरमैन ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला और संचालन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संध्या त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी अपनाओं, महिला सुरक्षा और महिलाओं का सम्मान, महिलाओं को आत्मनिर...