मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुशहरी। प्रखंड स्थित बुनियाद केंद्र में शुक्रवार को दिव्यांगजनों की बैठक हुई। इसमें दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावकों ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। पीडब्ल्यूडी संघ के जिला प्रोग्राम मैनेजर सह राज्य मीडिया प्रभारी लालू तुराहा ने पंचायतों से आए दिव्यांगजनों से उनके स्थानीय स्तर की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जो भी समस्याएं दिव्यांगजनों को झेलनी पड़ रही हैं, उन्हें संगठित रूप से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समाधान सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का आयोजन बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक विनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया। बैठक के बाद दिव्यांगजनों ने बीडीओ को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...