मुरादाबाद, मार्च 25 -- आगामी अलविदा जुमा, ईद और नवरात्रों को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस कवायद में जुटी है। सोमवार को इसी के मद्देनजर गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित वैक्वेट हॉल में एसपी सिटी ने शांति समिति की बड़ी बैठक ली। इसमें शांति समिति सदस्यों के साथ ही क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, डिजिटल वालेंटियरों ने हिस्सा लिया। बैठक में एसपी सिटी ने सभी से अपील की कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में आपसी सौहार्द के साथ मनाए। कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे शहर का माहौल खराब हो। चेतावनी दी कि यदि किसी ने त्योहारों पर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनकर उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। बैठक के बाद मिशन सड़क सुरक्षा के तहत सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.