कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की शतप्रतिशत वसूली किये जाने का निर्देश सम्बंधित विभागाध्यक्षों को दिया। कर करेत्तर की समीक्षा के दौरान डीएम ने वाणिज्यकर, आबकारी, परिवहन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, विद्युत, नगर निकाय, वन विभाग, खनन एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। वाणिज्यकर में राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर उपायुक्त वाणिज्यकर को चेतावनी जारी करने तथा खनन विभाग में राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिला खन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.