हरिद्वार, फरवरी 19 -- चारधाम यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में आमंत्रित न किए जाने से नाराज ट्रैवल व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया। ट्रैवल कारोबारियों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी का घेराव कर भेदभाव करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान को ज्ञापन भी सौंपा। बैठक होने के बाद समाचार पत्रों के माध्यम से बैठक की जानकारी हुई। प्रदर्शनकारियों में इकबाल सिंह, सुनील जायसवाल, मुकेश मनोचा, पुष्परीत सिंह, हरीश भाटिया, चंद्रकांत शर्मा, निर्मल सिंह, विजय शुक्ला, गगनदीप, गुरचरण सिंह, विक्रांत राणा, चंद्रकांत कोठारी, गुरविंदर सिंह, सचिन भाटिया, अर्जुन सैनी, संजीव कर्णवाल, हरिओम सिंघल, सचिन भार्गव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.