महोबा, फरवरी 21 -- महोबा, संवाददाता। टीईटी अनिवार्य के नियम को लेकर शिक्षक संगठन एकजुट हो रहे है। बैठक में शिक्षक संगठनों ने टीईटी अनिवार्य के नियम के खिलाफ हुंकार भरते हुए आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बैठक में टीईटी को अनिवार्य करने के निर्णय का विरोध जताया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा कि पहले चरण में 22 फरवरी को सोशल मीडिया पर टिवटर एक्स पर अभियान चलाया जाएगा। दूसरे चरण में 23 फरवरी से 25 तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि...