मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुशहरी। मणिका हरिकेश वार्ड तीन में गुरुवार को सरपंच रंजीत पासवान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें जलनिकासी नहीं होने पर चर्चा की गई। वार्ड सदस्य सिराजन देवी ने कहा कि अभी तिरहुत नहर पर कार्य चल रहा है। नहर में एक साइफन के निर्माण होने के बाद समस्या का निदान हो सकता है। इसपर पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर मुकेश ने कहा कि मुख्य अभियंता सिंचाई सृजन मोतिहारी को ईमेल भेजा जाएगा। पूर्व उपमुखिया चंदेश्वर रजक, देवेंद्र पासवान, नागेंद्र पासवान, विजय पासवान, प्रेम कुशवाहा, नथुनी राय, महेंद्र राम, किशोर पासवान आदि मौजूद रहे। विदित हो कि तिरहुत नहर में चल रहे कार्य को लेकर विगत दिनों पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह और व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ बनवारी सिंह ने नहर किनारे बसावट वाले स्थलों पर नह...