महोबा, मई 3 -- महोबा, संवाददाता। विधान भवन में याचिका समिति की बैठक में वीर भूमि के कीरत सागर के झलकारी बाई तिराहा से परमानंद तिराहा तक की सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का मुद्दा उठाया गया। गर्मी के मौसम में विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने की बात को जोरदार तरीके से रखा गया। विधान भवन में याचिका समिति की बैठक में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने जिले की मांगों को रखा। लखनऊ में आयोजित बैठक सभापति सत्यपाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि झलकारी बाई तिराहा से परमानंद तक की सड़क के चौड़ीकरण से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम अधर में लटका हुआ है। एमएलसी ने कहा कि बुंदेलखंड में अत्याधिक गर्मी पड़ती है। गर्मी के मौसम में लोगों को बेहतर आपूर्ति का लाभ मिलना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.